भभुआ, अक्टूबर 27 -- Bhabua News: भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एकता चौक पर किया प्रदर्शन बोले, यह अपमान संविधान में विश्वास रखने वालों के सम्मान पर प्रहार (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा की नीतियों के प्रति विरोध जताया। यह मार्च शहर के शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर नगरपालिका मैदान होते हुए गांधी प्रतिमा, एकता चौक पहुंचा। अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी व संचालन युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूचित पांडेय ने किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूचित पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार केवल एक ने...