भभुआ, अक्टूबर 26 -- भगवानपुर की प्रमुख खबरें Bhabua News: भगवानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोचाड़ी गांव से भगवानपुर पुलिस ने मारपीट के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कोचाड़ी गांव के निवासी मोहम्मद अंसारी का पुत्र मनीर अंसारी है। उसके खिलाफ भगवानपुर थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज है। आरोपित की मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला क्रिकेट टीम की जीत पर जतायी खुशी भगवानपुर। भारत और जिंबॉब्वे के बीच महिला टीमों के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत की 121 रन से मैच जीतने पर खेलप्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है। क्रिकेट प्रेमियों ने बताया कि भारतीय महिला टीम के खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शतक की बदौ...