भभुआ, जुलाई 18 -- Bhabua News: दोपहर में मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं से खिले चेहरे, तेज बारिश जरूरी हल्की बारिश से मौसम बना खुशनुमा, पंपसेट के सहारे चल रही धनरोपनी (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर और आसपास के इलाकों में शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। यह भी पढ़ें- मानसून की बेरुखी से मुरझाई किसानों की उम्मीदें, खेतों में उड़ रही धूलमौसम में बदलाव दोपहर करीब दो बजे आसमान में बादलों का डेरा जम गया और रिमझिम फुहारों के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस और तेज धूप से राहत दिलाई। सुबह से चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल लोग दोपहर बाद मौसम बदलते ही राहत महसूस करने लगे। हल्की बारिश के कारण वातावरण पूरी तरह तरोताजा हो गया और शहर से लेकर गांव तक मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन खेतों की प्यास बुझाने ...