Bhabua News: कैमूर में मारपीट मामले के दो सगे भाई गिरफ्तार
भभुआ, अक्टूबर 6 -- Bhabua News: कैमूर में मारपीट मामले के दो सगे भाई गिरफ्तार भभुआ। सोनहन थाने की पुलिस ने मारपीट मामले के दो सगे भाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में सोनहन थाना क्षेत्र के बड़काकीर गांव निवासी 56 वर्षीय विजय राम तथा 62 वर्षीय बहादुर राम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व की मारपीट के मामले में इनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। वारंट के आधार पर पुलिस ने उनके घर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर कोर्ट में पेश किया गया। कैप्शन- कैमूर के सोनहन थाना क्षेत्र के बड़काकीर गांव में हुई मारपीट मामले में गिरफ्तार सहोदर भाई को मेडिकल जांच कराने लेकर आई पुलिस।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.