भभुआ, सितम्बर 6 -- Bhabua News: पेज तीन की लीड खबर कैमूर में आठ माह में साइबर अपराधियों से 95लाख वापस कराया गया साइबर थाना में इस वर्ष आठ माह में 22मामले दर्ज कर एक करोड़ 62लाख 42हजार 768रुपया होल्ड कराया गया पिछले वर्ष साइबर थाने में 32 मामले दर्ज कराए गए, 10.46 लाख होल्ड कराया साइबर अपराध से बचने के लिए कैमूर पुलिस आमजनों को कर रही है जागरुक भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर जिले के साइबर थाना में 2026 में अब तक आठ माह में साइबर अपराध के 22 मामले दर्ज कर एक करोड़ 62लाख 42हजार 768रुपया होल्ड कराया गया। जबकि कैमूर जिले में 2026में अब तक आठ माह में साइबर अपराधियों से बचाकर ग्राहको के बैंक खाते में 95लाख 19हजार 690रुपया वापस कराया गया। जबकि वर्ष 2025 के 12 माह में 32 मामले दर्ज हुए थे। हालांकि इस वर्ष 10 लाख 45 हजार 869 रुपए साइबर अपराधी से ब...