भभुआ, सितम्बर 30 -- Bhabua News: कैमूर के दुर्गावती में दुर्घटना में घायल युवक को किया रेफर भभुआ। दुर्गावती थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के पास अनियंत्रित बाइक के पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ओम प्रकाश पाल दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव निवासी शिवचंद पाल का पुत्र है। परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान अकोढ़ी गांव के पास अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद इलाज के लिए उसे दुर्गावती के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का केस सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा इलाज करते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिंतित परिजन उसे लेकर वाराणसी च...