भभुआ, अगस्त 7 -- Bhabua News: विकास कार्यों में तेजी लाने और प्रभावी क्रियान्वयन का दिया गया निर्देश डीएम ने योजना मद आवंटित और व्यय की गई राशि को खर्च करने को कहा (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाने तथा सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीएम नितिन कुमार सिंह ने समन्वय बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से छह महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई। विभागों द्वारा संचालित राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित राशि एवं अब तक किए गए व्यय की भी जानकारी ली गई। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं के लिए आवंटित राशि का समयबद्ध...