भभुआ, अगस्त 5 -- Bhabua News: (पेज चार की खबर) कृष्णापुर के ग्रामीणों को नल-जल योजना का पानी नसीब नहीं भगवानपुर प्रखड के टोडी पंचायत के वार्ड सात के देवसरना से कृष्णापुर में आनेवाली पेयजलापूर्ति पाइप रास्ते में टूटी पड़ी है वार्ड सात का ही हिस्सा है देवसरना व कृष्णापुर हरीपुर टोला देवसरना टोला में मिल रहा पानी पर कृष्णापुर के लोग हैं प्यासे भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की टोड़ी पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित कृष्णापुर हरीपुर टोला के सैकड़ों ग्रामीणों के घरों में नल जल योजना का पानी नहीं पहुंच रहा है।

पाइपलाइन समस्या वार्ड सात के ही देवसरना टोला से कृष्णापुर हरीपुर टोला में आने वाली पेयजलापूर्ति पाइप रास्ते में टूट गई है। इस वजह से कृष्णापुर के ग्रामीणों को पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है। जबकि देवसरना के ग्रामीणों के घरों तक नल-...