भभुआ, नवम्बर 9 -- कृषि फीडर के तार चोरी से किसानों की सिंचाई पर संकट Bhabua News: सात किसानों की खेती पर संकट, बिजली विभाग को 1.51 लाख का नुकसान पहले भी 20 पोल से चोरी हुए थे तार, संगठित गिरोह पर जताई जा रही आशंका (पेज तीन) रामगढ़, एक संवाददाता। मोहनियां थाना क्षेत्र के डंडवास व मुजान गांव के बीच धनतेरस की रात चोरों ने ऐसी बड़ी चोरी को अंजाम दिया, जिससे बिजली विभाग भी सकते में है। चोर कृषि फीडर के 32 पोल से केबल तार काटकर ले गए। इससे बिजली विभाग को करीब 1.51 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इससे रबी की बुआई के ऐन पहले सात किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। यह कृषि फीडर रामगढ़ पावर ग्रिड से जुड़ा है। इसी लाइन से डंडवास व मुजान गांव के सात किसानों के मोटर पंप चलते थे। तार चोरी होने से अब इन किसानों के खेतों की सिंचाई प्रभावित होने की आशं...