भभुआ, अगस्त 8 -- Bhabua News: डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में मुद्दों पर चर्चा डीएओ ने डीएम को सरकार द्वारा विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में बताया (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें कृषि, उद्यान, कृषि अभियंत्रण, मृदा जांच, आत्मा, भूमि संरक्षण, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं अन्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति से संबंधित विभाग के अधिकारियों ने डीएम को अवगत कराया। अधिकारियों द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभुकों की संख्या, निर्धारित लक्ष्य एवं अब तक की उपलब्धि सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: किसानों को उर्वरक निर्धारित सर...