भभुआ, जुलाई 31 -- Bhabua News: जीयर स्वामी जी बोले- धर्म और सदाचार ही जीवन का सत्य मार्ग है चातुर्मास महोत्सव में राजा परीक्षित प्रसंग से श्रद्धालुओं को दिया संदेश (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के परसिया गांव में चल रहे चातुर्मास महायज्ञ में श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य जैसा संग करता है, वैसा ही उसके जीवन पर प्रभाव पड़ता है। कुसंगति व्यक्ति के विवेक को नष्ट कर देती है, जबकि सत्संग उसे धर्म और सदाचार के मार्ग पर ले जाता है। गलत प्रवृत्ति के लोगों का साथ देना अथवा उन्हें संरक्षण देना अंतत: व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के लिए घातक साबित होता है। यह भी पढ़ें- राजा परीक्षित ने कलियुग को पांच स्थानों में रहने की दी अनुमति उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण के राजा परीक्षित प्रसंग का वर्णन किया औ...