भभुआ, नवम्बर 5 -- Bhabua News: (पेज तीन) मोहनियां। उत्पाद विभाग की पुलिस ने बहुआरा के पास एक कार से 645 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। तस्कर सुनील केसरी यूपी के गाजीपुर जिले के दादर गांव निवासी तपेश्वर साह का पुत्र है। गुप्त सूचना मोहनियां समेकित चेकपोस्ट के उत्पाद प्रभारी संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम बहुआरा पहुंची और वाहन जांच शुरू कर दी। सफेद रंग की कार आती दिखी। उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसमें छुपाकर रखी 645 लीटर शराब मिली। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सांप के डसने से युवक की मौत सांप के डसने ने से खामकला के युवक की मौत अधौरा। थाना क्षेत्र के खामकला गांव की एक युवक की मौत सांप के डसने से हो गई। मृ...