भभुआ, सितम्बर 8 -- Bhabua News: विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने बालिका विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान पोस्टर-पेंटिंग और ब्लैक बोर्ड आर्ट का देखा हुनर, पर्यावरण संरक्षण का संदेश (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर मंगलवार को भभुआ शहर के सरस्वती विद्या निकेतन राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम में प्रिंसिपल जज सुजीत कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव डॉ. शैल तथा विधिक सेवा से जुड़े विनीत कुमार सिंह पहुंचे। अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारियों ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों और जरूरतमंद लोगों के लिए उ...