भभुआ, सितम्बर 3 -- Bhabua News: भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मार्ग में वर्षों का बना कांजी हाउस का भवन बदहाल हो गया है। इसकी भूमि पर अवैध कब्जा है। इसके संचालक की मृत्यु होने के बाद यह भवन बदहाल हो गया। भगवानपुर के कांजी हाउस के भवन की मरम्मत किसी योजना से नहीं कराए जाने के कारण इसके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। अगर इसके भवन को ठीक करा दिया जाता तो बरामद मवेशियों को इसमें रखा जा सकता है।

सड़क पर वाहन खड़ा करने से लगता है जाम रामपुर। प्रखंड के मुख्य बजार बेलांव में वाहन स्टैंड नहीं है। बस, जीप, मैजिक, ऑटो को बाजार में खड़ा कर उसके चालक यात्रियों को सवार करते हैं। इस दौरान सड़क जाम हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व प्रखंड प्रशासन से वाहन स्टैंड बनाने की गुहार लगाई। तत्कालीन डी...