भभुआ, अक्टूबर 30 -- Bhabua News: एकल और समूह गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों से शहर के लिच्छवी भवन के रंगमंच पर सजी सांस्कृतिक महफिल शास्त्रीय गायन और भजन से हुआ आगाज, चयनित प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। किसी ने अपनी आवाज में सुरों की मिठास घोली तो किसी ने तबले की थाप से संगीत की लय सजाई। किसी के कदमों ने नृत्य के जरिए भावनाओं को जीवंत किया तो किसी ने सामूहिक प्रस्तुति में अपनी कला और तालमेल का अद्भुत परिचय दिया। रंगमंच पर हर बच्चों में अपनी प्रतिभा साबित करने का उत्साह था। तालियों की गूंज के बीच शुक्रवार को भभुआ के लिच्छवी भवन में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव-2026 में कैमूर की स्कूली प्रतिभाओं ने अपनी कला से ऐसा समा...