भभुआ, सितम्बर 24 -- Bhabua News: परसियां में प्रवचन में बोले जीयर स्वामी, धर्मार्थ संपत्ति पर गलत नजर रखना घोर अधर्म बंदिनी कन्याओं और स्यमंतक मणि की कथा के बाद सुनाया राजा नृग का प्रसंग (पज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के परसिया गांव में चल रहे चातुर्मास महायज्ञ के दौरान श्रीमद्भागवत कथा आयोजित हुई।

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य और कर्मफल का संदेश दिया। कथा के क्रम में उन्होंने बाणासुर की कथा सुनाते हुए अहंकार के दुष्परिणाम बताए। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण द्वारा 16 हजार बंदिनी कन्याओं के उद्धार और उन्हें सामाजिक सम्मान प्रदान करने का प्रसंग सुनाया। स्यमंतक मणि की कथा के माध्यम से उन्होंने सत्य की स्थापना औ...