भभुआ, जुलाई 28 -- Bhabua News: रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र के भोरेयां गांव में मंगलवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। पीड़ित 40 वर्षीय बबलु बैठा को उसके परिजन पीएचसी लेकर पहुंचे। डॉ. अक्षय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। उसकी गंभीर स्थिति देख प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया है कि बबलु अपने खेत में धान रोपनी की तैयारी कर रहा था। खेत से बाहर निकलते समय वह करंट की चपेट में आ गया। कई किसान खेतों में सिंचाई के लिए मोटर चला रहे हैं। जहां मोटर लगाए गए हैं वहां तक पोल एवं तार की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। किसान जमीन पर ही कवरयुक्त विद्युत तार बिछाकर मोटर संचालित कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- दो युवक करंट से झुलसे, एक की मोटर से चिपककर मौतस्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल्याण छात्रावास में लगा स्वास्थ्...