भभुआ, जुलाई 11 -- Bhabua News: करंट की चपेट में आने से मिस्त्री झुलसा भभुआ। सैथा गांव में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम कर रहा एक बिजली मिस्त्री करंट की चपेट में आकर शनिवार की शाम झुलस गया। पीड़ित मिस्त्री जाहिद अंसारी भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव निवासी अली मोहम्मद अंसारी का बेटा है। इस मामले में जेई सोनू कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि मिस्त्री सैथा गांव में शट डाउन लेकर ट्रांसफार्मर बना रहा था। तभी ट्रांसफार्मर में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे उसे करंट का झटका लगा और वह झुलस कर नीचे गिर गया। ग्रामीणों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: दुकानदारों को एसडीओ व ईओ ने चेताया चिकित्सक द्वारा भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफ...