भभुआ, अक्टूबर 24 -- शिकायत और लगाए गए आरोप Bhabua News: मनरेगा योजना से रास्ता ढलाई कार्य के लिए पैसा मांगने व गाली ग्लोज करने का आरोप डिहरा पंचायत के मुखिया पुत्र ने नगर थाना में दर्ज कराया जेई व पीटीए पर मुकदमा (पेज चार) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनरेगा योजना से रास्ता ढलाई कार्य के लिए 20-20 हजार रुपये मांगने व गाली ग्लोज करने का आरोप लगाते हुए हुए कनीय अभियंता अंजनी कुमार गुंजन व पीटीए रजनीकांत पांडेय पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। यह मुकदमा भभुआ प्रखंड की डिहरा पंचायत की मुखिया समुद्री देवी के पुत्र सुरेन्द्र कुमार ने दर्ज कराया है। नगर थाना के मचियांव निवासी सुरेन्द्र द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमा में कहा गया है कि मनरेगा से आंगनबाड़ी केन्द्र मचियांव द्वितीय वार्ड 13 में ढलाई कार्य करने के लिए विभाग को सूचित किया गया था, जिसपर ...