भभुआ, जुलाई 3 -- Bhabua News: अधौरा। प्रखंड के कई जंगल व पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में महुआ से शराब तैयार करने की अवैध भट्ठी संचालित की जा रही है। हालांकि इसके खिलाफ पुलिस द्वारा बीच-बीच में छापेमारी कर कई भट्ठियों को ध्वस्त कर शराब बनाने की सामग्री के साथ कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। लेकिन, जेल से जमानत पर निकलने के बाद वह फिर से शराब बनाकर बेचने के धंधा में लिप्त हो जा रहे हैं。

बारिश होने के बाद दिखने लगे विषैले जंतु भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र में बारिश शुरू होते ही ग्रामीण इलाके में विषैले जंतु नजर आने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों की कठिनाई बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि सांप, बिच्छू, विषखप्पड़, छगुनवा जैसे विषैले जंतु के काटने से परेशानी बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। कुछ लोगों को विषैले जंतुओं ने काट भी लिया है, जिससे उनकी तबीयत खरा...