भभुआ, जुलाई 15 -- Bhabua News: इलाज के दौरान ओड़िशा के अस्पताल में हुई मौत के 48 घंटा बाद एंबुलेंस से युवक के शव को लाया गया चाकेडिहरा शव को देखते ही दहाड़ मार रोने लगीं मृतक के घर की महिलाएं पीड़ित परिजनों ने कंपनी से मांगी आर्थिक सहायता, मचा कोहराम (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। ओड़िशा की एक कंपनी में ड्यूटी के दौरान शरीर पर लोहे का मोटा रॉड गिरने कैमूर के क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक 26 वर्षीय सत्येंद्र गुप्ता भगवानपुर थाना क्षेत्र के चाकेडिहरा गांव निवासी रामजी साह का पुत्र था। इलाज के दौरान ओड़िशा के अस्पताल में युवक की मौत के बाद उसके शव को एंबुलेंस से उसके पैतृक गांव लाया गया।

शव के आगमन पर गमगीन माहौल शव को देखते ही घर-परिवार की महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगीं। उनकी चीख-पुकार से गांव में गमगीन माहौल बन गया। परिजन व ग्रामीण उसके शव ...