भभुआ, जुलाई 19 -- Bhabua News: पेज तीन की खबर ओवरलोड मिट्टी लदी हाइवा नहर किनारे पलटी, चालक ने कूदकर बचाई जान सूचना पर पहुंची बेलांव थाने की पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरु की रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव थाना क्षेत्र के कर्मा वितरणी नहर मुख्य सड़क पर रविवार को ओवरलोड मिट्टी लदी एक हाइवा अनियंत्रित होकर नहर के पूर्वी तट पर पलट गई। हादसा पसाई गांव से दक्षिण स्थित फाल के समीप उस समय हुआ, जब दो हाइवा आमने-सामने से गुजरते हुए एक-दूसरे को साइड दे रही थीं। इस दौरान यूपी नंबर की हाइवा चालक की ओर झुककर पलट गई। राहत की बात रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हाइवा चालक की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के मींव गांव निवासी अरुण राम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए खलासी वाले गेट से कूदकर अपनी ज...