भभुआ, जुलाई 23 -- Bhabua News: भभुआ। भभुआ-मोहनियां मुख्य सड़क पर रतवार के पास 20 जुलाई की दोपहर ऑटो से खींचकर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए भभुआ वार्ड 15 के छह लोगों के खिलाफ नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। रोहतास जिले के अमझोर थाना के केरपा निवासी निखत परवीन ने सनाउद्दीन खान की हत्या करने का आरोप मुन्ना खान, आमना बीबी, सहजमा खान, रिजवाना प्रवीन, रुबी खातून, रिगम कुमारी पर लगाया है। हि.प्र. शराब के नशे में 8 युवक गिरफ्तार रामपुर।। बेलांव थाना क्षेत्र के बेलांव मिशन स्कूल के समीप सबार-भभुआ मुख्य पथ पर बुधवार देर शाम चलाए गए वाहन जांच अभियान में पुलिस ने शराब के नशे में आठ युवकों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि कुदरा के प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, भभुआ के विनोद कुमार राम, आलोक कुमार, बेलांव के संदीप कुमार, कृष्णा ...