Bhabua News: एसपी ने महिला थाने का निरीक्षण किया
भभुआ, अगस्त 17 -- Bhabua News: (पेज तीन रिवाइज) भभुआ। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने महिला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष व थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। एसपी ने महिला थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थाने में आनेवाले लोगों की समस्याएं सुन समाधान करने की दिशा में पहल करने की बात कही। महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से फरियादियों को दी गई सहायता की जानकारी ली। उन्होंने थाने की विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया और न्यायालय से जारी वारंट व सम्मन का शीघ्र निष्पादन करने को कहा। उन्होंने कहा कि लंबित मुकदमों का शीघ्र निष्पादन और फरार चल रहे आरोपितों को गिरफ्तार करें। हि.प्र.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.