भभुआ, सितम्बर 3 -- Bhabua News: हत्या के आरोपित के साथ बैठकर नर्तकी का कार्यक्रम देखने का आरोप अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के जांच प्रतिवेदन पर एसपी ने की कार्रवाई (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता।

निलंबन की कार्रवाई हत्या के आरोपित के साथ बैठकर नर्तकी का कार्यक्रम देखना चैनपुर थाने के दो पुलिस पदाधिकारियों को महंगा पड़ गया। एसपी शिखर चौधरी ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों को गुरुवार को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए पुलिस पदाधिकारियों में सहायक अवर निरीक्षण सत्येन्द्र कुमार और सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार शामिल हैं। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो दो साल पुराना है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जांच और रिपोर्ट एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर नर्तकी के कार्यक्रम का वीडियो प्रसारित हो रहा था। इसमें दो पुलिस...