Bhabua News: एसपी ने चांद थानाध्यक्ष को किया निलंबित
भभुआ, अगस्त 3 -- Bhabua News: चांद। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने चांद थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार को तत्काल प्रभाव से सोमवार को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि चांद थाना क्षेत्र के चौरी गांव की 20 वर्षीया युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में केस को मैनेज करने के लिए चांद थाना के नाम पर बाजार का एक दुकानदार पीड़ित पक्ष से पैसे की मांग कर रहा था। इस मामले में चांद में एफआईआर दर्ज कर आरोपित धनंजय सिंह को उर्फ भंटू को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस प्रकरण में चांद के थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच एसडीपीओ ओम प्रकाश से कराई गई। जांच में थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध पायी गयी। एसपी ने कहा कि यह उनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही, मनमानेपन और संदिग्ध आचरण का परिचायक है। इसी मामले में उन्हें निलंबित किया गया है。
धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.