भभुआ, अक्टूबर 13 -- मतदाता सूची से हटाए गए नामों का सत्यापन Bhabua News: रामपुर प्रखंड की मतदाता सूची से 900 लोगों के नाम हटाये गए थे इस कार्य को पूरा करने में 89 बीएलओ और नौ पर्यवेक्षकों को लगाया (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से विलोपित किए गए नामों के सत्यापन का काम शुरू किया गया। इसको लेकर मंगलवार को ई-किसान सभागार भवन में बीडीओ ऋतु रंजन कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई। बैठक में ट्रेनर शेखर कुमार ने सत्यापन कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूरा करने के लिए क्षेत्र के कुल 89 बीएलओ और नौ पर्यवेक्षकों को लगाया गया था। इस दौरान बीएलओ द्वारा लगभग 900 लोगों के नाम मतदाता सूची से विलोपित किए गए थे। अब इन नामों के सत्यापन की राज्य निर्वाचन आयोग से मतद...