Bhabua News: एटीएम चोरी कर 14 हजार की निकासी
भभुआ, अगस्त 31 -- Bhabua News: एटीएम चोरी कर 14 हजार की निकासी भभुआ। शहर के पटेल चौक पर एटीएम के अंदर से एटीएम कार्ड चोरी कर 14000 रुपये की निकासी कर ली गई। बेलांव थाना क्षेत्र के खरेंदा गांव निवासी टुनटुन कुमार की पत्नी रानी कुमारी ने मामले में थाने में आवेदन दिया। उसने बताया कि 24 अगस्त को पटेल चौक के पास स्थित एटीएम से पैसा निकासी करने गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ी और उक्त व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। मोबाइल पर मैसेज आया, तब अवैध निकासी के बारे में पता चला। कैप्शन- भभुआ शहर के पटेल चौक स्थित एटीएम से अवैध रूप से राशि निकासी के बाद सोमवार को सदर थाना में आवेदन देने पहुंची पीड़िता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.