भभुआ, नवम्बर 5 -- Bhabua News: एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रथम राज्य सम्मेलन को किया संबोधित प्रदेश अध्यक्ष बोले, समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जिले में 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ का प्रथम राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। बिहार राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सम्मेलन में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि पहुंचे थे। उन्होंने सत्र के दौरान अपनी समस्याए रख समाधान कराने के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद मनोज कुमार ने एम्बुलेंस कर्मियों की समस्याएं सुनकर इसपर चिंता जतायी और उनकी मांगों को जायज बताया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस कर्मी स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र की रीढ़ हैं। उन्होंने राज्य सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग और कहा कि वह कर्मियों की लड़ाई लोकसभा लड़ेंगे। कर...