भभुआ, अक्टूबर 13 -- जिला स्तरीय कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों की परियोजनाएं Bhabua News: बाल वैज्ञानिकों का 32वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दिखा विज्ञान और नवाचार से सतत विकास पर अधारित मॉडल जिला के 123 विद्यालयों के बच्चे लिए भाग, चार छात्र राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुके हैं कचरा प्रबंधन, ऊर्जा, जल संरक्षण, कृषि, स्वास्थ्य विषयों पर पेश किए परियोजना (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। मोहनियां स्थित शारदा ब्रजराज प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में मंगलवार को 32वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 में बच्चों ने ऊर्जा और जल संरक्षण सहित कई बिंदुओं पर बच्चों ने नवीन परियोजनाएं पेश की। इसमें जिले के 123 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर विज्ञान और नवाचार के माध्यम से सतत विकास की संभावनाओं को सामने रखा...