भभुआ, जुलाई 16 -- Bhabua News: गर्मी से बीमार होने लगे हैं लोग, अस्पतालों में पहुंच रहे हैं इलाज कराने थोड़ी देर के लिए बिजली कटने पर बूढ़े व बच्चों की बढ़ जा रही परेशानी (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बीच-बीच में हो रही बूंदाबांदी व झमाझम बारिश और तीखी धूप के कारण लोग परेशान हो गए हैं।

गर्मी और स्वास्थ्य समस्याएं घर के कूलर व पंखे की हवा से भी निजात नहीं मिल रही है। गर्मी व धूप के कारण लोग बीमार होने लगे हैं। अस्पतालों में पीड़ितों की भीड़ बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा परेशानी बूढ़े और बच्चों को हो रही है। कमजोर हड्डी वाले वृद्ध शाम के वक्त छत पर भी नहीं जा पाते हैं। सीढ़ी चढ़कर छत पर जाने में उन्हें परेशानी हो रही है। वह पूरे दिन व रात कमरों में रह रहे हैं।

गर्मी से राहत के उपाय धूप व गर्मी से निजात पाने के लिए कुछ लोग पे...