भभुआ, अक्टूबर 8 -- भभुआ और भगवानपुर की स्थानीय खबरें Bhabua News: पेज चार की एक नजर खबर ई-रिक्सा पलटने से ननद व भौजाई घायल भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के कोचाड़ी से भभुआ पथ में ददरा गांव के पास गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित होकर ई-रिक्सा पलटने से ननद व भौजाई घायल हो गयी। घायल ननद स्वेता देवी व भौजाई ज्योति देवी जिले के भगवानपुर गांव की कोचाड़ी निवासी का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी में कराया गया। बताया गया हैं कि घायल ननद व भौजाई इलाज कराने के लिए भभुआ आ रही थी। इसी बीच ददरा गांव के पास वाहन पलटने से घटना हो गयी। महिलाओ के परिजनो को घटना की सूचना दी गयी हैं। फोटो परिचय 8-भभुआ-03-घायल महिलाओं का सदर अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी शराब तस्करों की क्रेटा कार जब्त,धंधेबाज फरार भगवानपुर,एक संवाददाता। स्थानीय थाना की पुलिस ने...