भभुआ, अगस्त 28 -- Bhabua News: इलाज के दौरान लावारिस युवक की मौत भभुआ। दुर्गावती के मरहिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल लावारिस युवक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। दुर्गावती थाना के एएसआई परशुराम कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात मरहिया मोड़ के पास लावारिस हालत में घायल मिला। दुर्गावती पीएचसी से रेफर करने पर सदर अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पहचान कराने के लिए मर्चरी हाउस में शव रखा गया है। कैप्शन- दुर्घटना में घायल होने के बाद भभुआ के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत होने पर शव का पंचनामा करती पुलिस व अन्य लोग। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बाइक के धक्का से सरहुला का ग्रामीण घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...