भभुआ, अगस्त 17 -- Bhabua News: चैनपुर 26.47 फीसदी के साथ अव्वल, रामगढ़ में सबसे कम भागीदारी जिले के 1002 स्कूलों में अब तक महज 11.08 फीसदी ने भेजे नामांकन (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करने वाली इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में कैमूर के विद्यालयों की भागीदारी अभी रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। 16 अगस्त तक जिले के 1002 विद्यालयों में से महज 111 स्कूलों ने विद्यार्थियों के नवाचार संबंधी नामांकन कराए हैं। जिले का कुल नामांकन प्रतिशत 11.08 फीसदी है।

चैनपुर का प्रदर्शन प्रखंडवार आंकड़ों में चैनपुर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। चैनपुर के 27 स्कूलों ने कराया नामांकन चैनपुर प्रखंड में कुल 102 विद्यालय हैं। इनमें 27 विद्यालयों ने नामांकन कर 26.47 फीसदी उपलब्धि हासिल की है। इसके बाद नुआंव का स्थान...