भभुआ, अगस्त 18 -- Bhabua News: सुबह में आठ बजे और दोपहर 12 बजे के अलावा बीच-बीच में होती रही बारिश रिमझिम बारिश की फुहारों और मंद-मंद चल रही सावनी बयार से उमस से मिली राहत (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सावन माह में आसमान में छाए बादल और ठंडी हवा से कैमूर में मौसम सुहाना हो गया है। मंगलवार की सुबह 8:00 बजे बारिश के रिमझिम फुहारों और मंद-मंद चल रही हवा से लोगों को काफी राहत मिली है। दोपहर में 12:00 बजे के अलावा बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही। हालांकि सोमवार को भी ऐसा ही मौसम था। जंगल-पहाड़ से घिरे कैमूर और हरी चादर ओढ़ी धरती लोगों के मन को मोह रही है। बरसात के मौसम में पेड़-पौधे और खेत-खलिहान भी हरे-भरे दिख रहे हैं। मौसम ने चारों तरफ खुशनुमा माहौल बना दिया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: आसमान छाए बादल व बूंदाबांदी से कैमूर में मौसम ह...