भभुआ, सितम्बर 30 -- Bhabua News: जलालपुर पंचायत के बसिनी पैक्स गोदाम परिसर में आयोजित हुई सभा बोले अध्यक्ष, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना चाहती है सरकार (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की जलालपुर पंचायत के बसिनी पैक्स गोदाम परिसर में बुधवार को पैक्स समिति की आमसभा हुई। अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने की। यह भी पढ़ें- Siwan News एसएफसी के केन्द्रों पर सीएमआर की आपूर्ति करने के बाद भी समय पर भुगतान नहीं : अध्यक्षपैक्स का उद्देश्य अध्यक्ष ने बताया कि पैक्स अब केवल धान अधिप्राप्ति तक सीमित नहीं है, इसे बहुउद्देशीय बनाते हुए नए व्यवसायों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने जन वितरण प्रणाली, खाद-बीज एवं उर्वरक व्यवसाय, कॉमन सर्विस सेंटर, जन औषधी केंद्र, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना सहित अन्य व्यवसायिक गति...