भभुआ, सितम्बर 2 -- Bhabua News: सबारगढ़, निसिझा, कुड़ारी, तेनुआ, शिवपुर गांव बसे हैं दुर्गावती नदी के किनारे करमचट डैम से छोड़ा गया 15-20 हजार क्यूसेक पानी, अचानक बाढ़ की आशंका (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में एक सप्ताह से हो रही बारिश के बीच दुर्गावती जलाशय (करमचट डैम) में पानी का स्तर बढ़ गया है। डैम में पानी का स्तर सामान्य रखने के लिए दुर्गावती नदी में पानी छोड़ा गया है, जिससे नदी में जलस्तर बढ़ा है। ऐसे में नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह जिला प्रशासन द्वारा दी गई है।

जिला आपदा प्रबंधन के दिशा-निर्देशजिला आपदा प्रबंधन शाखा के प्रभारी पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि एक सितंबर को दुर्गावती जलाशय से करीब 15-20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। डैम में जलस्तर सामान्य बनाए रखने के लिए और प...