भभुआ, अक्टूबर 1 -- Bhabua News: पेज चार रामपुर। प्रखंड क्षेत्र के बनौली सहित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को आंगन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को कुपोषण दूर करने को लेकर सेविकाओं द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बच्चों एवं महिलाओं के बेहतर पोषण के लिए संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी बताया गया। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : कुपोषण बन रहा स्वस्थ समाज की राह में बड़ी बाधाकुपोषण के खिलाफ जागरूकता सेविकाओं ने लोगों को योजनाओं के लाभ, पात्रता और उससे जुड़ी आवश्यक जानकारी से अवगत कराया, ताकि पात्र लाभुक सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जी, दूध, सबूत अनाज, अंकुरा हुआ चना, अंडा, फल, मछली सेवन करने की सल...