भभुआ, अक्टूबर 16 -- जलनिकासी विवाद में मारपीट Bhabua News: (पेज तीन सिंगल) रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र के अहिरांव गांव में जलनिकासी को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गये। दोनों ओर चल रहे लाठी-डंडे के दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया। थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने इसकी पुष्टि की और बताया कि दोनों पक्षों के घायल थाना पहुंचे थे, जिन्हें तुरंत पीएचसी रामपुर में इलाज के लिए भेजा गया।.प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में एक पक्ष के प्रकाश बिंद ने अपने आवेदन में आठ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरी पक्ष के रामदयाल बिंद ने भी चार लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुल...