भभुआ, जुलाई 31 -- Bhabua News: फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने पर पुलिस ने की कार्रवाई बोले एसपी, सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करना दंडनीय अपराध है (पेज तीन) अधौरा, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- अवैध असलहा लहराते फोटो सोशल मीडिया पर वायरलगिरफ्तारी के विवरण गिरफ्तार जसवंत सिंह अधौरा थाना क्षेत्र के कान्हानार निवासी महेंद्र यादव का बेटा है। इसकी पुष्टि एसपी शिखर चौधरी ने की और बताया कि 31 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक व्यक्ति का हथियार लहराते हुए फोटो वायरल हो रहा था। आरोपित की पहचान की गई।पुलिस की कार्रवाई अधौरा थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कान्हानार स्थित आरोपित के घर छापेमारी की। इस दौरान जसवंत को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया ग...