भभुआ, सितम्बर 8 -- Bhabua News: औषधि विभाग की टीम की छापेमारी में आठ प्रकार की एक्सपायरी दवा जब्त की छह कार्टन बरामद दवाओं में तीन प्रकार का सैम्पल लेकर भेजा जांच के लिए (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिना लाइसेंस के अवैध रूप से दवा का व्यवसाय करने वाले शहर के चमन लाल पोखरा स्थित वार्ड 17 निवासी ओम प्रकाश कुमार के घर मंगलवार की दोपहर औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की। यह भी पढ़ें- घर तक पहुंचा रहे थे एक्सपायर्ड प्रोडोक्ट्स! इंस्टामार्ट समेत कई पर ऐक्शन, 13800000 का सामान जब्तऔषधि विभाग की कार्रवाई टीम में शामिल औषधि निरीक्षक अभिषेक चौहान व किरण ने कारोबारी के घर के सभी कमरों की तलाशी ली। लेकिन, वहां से किसी प्रकार की दवा बरामद नहीं हुई। हालांकि औषधि विभाग की टीम ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिनेश केसरी, नगर थान...