भभुआ, अगस्त 10 -- Bhabua News: अमांव गांव की मस्जिद के पास पोखरे के प्रदूषित पानी की सफाई की मांग की उर्दू विद्यालय में कमरों की कमी से बच्चों को हो रही परेशानी से अवगत कराया रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के अमांव गांव में मस्जिद के पास पोखरे के प्रदूषित पानी से निकल रही दुर्गंध, नाली के गंदे पानी की निकासी और उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में कमरों की कमी से बच्चों को हो रही परेशानी से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान को अवगत कराया।

समस्याएँ मुखिया प्रतिनिधि संजय राम और ग्रामीण मैनुद्दीन अंसारी ने चैनपुर के नौघड़ा गांव स्थित मंत्री के आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान उनसे मुलाकात कर समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और आवेदन भी सौंपा गया। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि अमांव गांव स्थित उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय में महज तीन कमरों और एक ब...