भभुआ, सितम्बर 5 -- Bhabua News: खेतों में लगी धान की फसल भी डूबी, जमा पानी से होकर आ-जा रहे हैं ग्रामीण सड़क में बने गड्ढे में डंडा के सहारे लाल कपड़ा टांग खतरा को टालने की कोशिश (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश का असर अभी भी दिख रहा है। वर्षा के पानी से पांडेयपुर के दर्जनों घर अभी भी घिरे हैं। बारिश होने के बाद पहाड़ से पानी आने के बाद पांडेयपुर, झाली, अमांव सहित कई गांव के बधार में जलजमाव की समस्या अभी भी बरकरार है। पानी से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल डूबी है। पांडेयपुर गांव में सुदर्शन, श्यामबिहारी बिंद ने बताया 25-30 घर पानी से घिरा है। गांव में भी पानी जमा है। ग्रामीण पानी से होकर आ-जा रहे हैं। पांडेयपुर गांव के राकेश कुमार व सुरेश बिंद ने बताया कि कुछ ग्रामीणों के घर में भी पानी घुस गया है। सड़क पर चार दिनों से...