भभुआ, नवम्बर 5 -- Bhabua News: प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक में गांव-पंचायत तक संगठन का विस्तार करने का लिया गया संकल्प केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय अधौरा में गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आमलोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा व संचालन प्रखंड अध्यक्ष शम्भू यादव ने किया। जिला प्रभारी अरविन्द कुमार शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और पंचायत-पंचायत तक पहुंचना होगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी न...