भभुआ, अगस्त 18 -- Bhabua News: प्रतियोगिता में तीनों स्थानों पर चैनपुर प्रखंड के विद्यार्थियों का कब्जा पुरस्कार राशि के साथ मेडल और प्रशस्ति पत्र से किए गए सम्मानित (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। ऑनलाइन आयोजित क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता-2026 में कैमूर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता के विजेता उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, भगवतीपुर (सिकन्दरपुर), प्रखंड चैनपुर के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में ऐसा दम दिखाया कि तीनों शीर्ष स्थानों पर अपना कब्जा जमा लिया। विद्यालय के अंकित कुमार ने प्रथम, सरस्वती कुमारी ने द्वितीय और संगम कुमार तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है।

पुरस्कार और सम्मान जिला स्तर पर प्रथम स्थ...