नई दिल्ली, अगस्त 19 -- भारत में BGMI खेलने वाले गेमर्स के लिए बड़ी खबर है। Krafton ने Battlegrounds Mobile India यानी BGMI के Lite वर्जन की प्री-रजिस्ट्रेशन डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, भारत में BGMI Lite के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त 2026 से शुरू होगा। शुरुआत में यह सुविधा Android यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी और प्लेयर्स Google Play Store के जरिए गेम के लिए अपना इंट्रेस्ट रजिस्टर करा सकेंगे। BGMI Lite को खास तौर से ज्यादा से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स तक BGMI का अनुभव पहुंचाने के उद्देश्य से पेश किया जा रहा है। इसका मतलब है कि आने वाला गेम अपेक्षाकृत कम क्षमता वाले और बजट स्मार्टफोन पर भी बेहतर तरीके से चलने के लिए ऑप्टिमाइज किया जा सकता है। हालांकि, Krafton ने अभी इसके लिए जरूरी RAM, प्रोसेसर या दूसरे हार्डवेयर की जानकारी शेय...