नई दिल्ली, अगस्त 17 -- BGMI Lite India Launch: BGMI खेलने वाले उन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है जिनके फोन में गेम चलाते समय Lag, Frame Drop या Performance की परेशानी होती है। Krafton ने आखिरकार BGMI Lite को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। कंपनी के मुताबिक इसका हल्का वर्जन 2026 के अंत तक भारत में आ जाएगा। यानी बजट और कम क्षमता वाले स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले गेमर्स के लिए आने वाले महीनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Krafton ने अभी सटीक लॉन्च डेट, गेम का Download Size, कितनी RAM चाहिए होगी, कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे और किन फोन में गेम चलेगा, इसकी जानकारी नहीं दी है। कंपनी इन डिटेल्स को लॉन्च के करीब शेयर करेगी। इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक BGMI Lite का मकसद गेम को ऐसे यूजर्स तक पहुंचाना है जो मौजूदा BGMI को अपने फोन क...