नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- घर पर बड़े पर्दे पर फिल्में देखने का मजा ही अलग होता है। लेकिन जब भी होम थिएटर बनाने की बात आती है, तो सबसे पहले महंगे प्रोजेक्टर, अलग से स्ट्रीमिंग डिवाइस और मुश्किल सेटअप का ख्याल आता है। BenQ ने अपने TK705i प्रोजेक्टर के जरिए इसी परेशानी को दूर करने की कोशिश की है। यह एक ऐसा 4K प्रोजेक्टर है, जिसे आप लगभग स्मार्ट टीवी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको अलग से साउंड लगाने की जरूरत नहीं होती है। प्रोजेक्टर के साथ शानदार ऑडियो क्वॉलिटी का साउंड दिया गया है, ऐसे में आप इसे सिंपल कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर आप साउंड सिस्टम इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसे भी कनेक्ट किया जा सकता है। BenQ TK705i प्रोजेक्टरकी खासियत केवल बड़ी स्क्रीन नहीं, बल्कि Google TV, ऑटोमैटिक पिक्चर एडजस्टमेंट और गेमिंग फीचर्...