नई दिल्ली, अगस्त 28 -- आज के समय में जब कोई नया मॉनिटर चुनने की बात आती है, तो ज्यादातर यूथ सिर्फ रिफ्रेश रेट या स्क्रीन साइज देखकर फैसला नहीं लेते। असली सवाल यह होता है कि जिस डिस्प्ले पर पैसे खर्च किए जा रहे हैं, वह दिनभर के काम में कितना खरा उतरेगा? क्या उस पर ऑफिस का काम और पढ़ाई आराम से हो पाएगी? क्या single cable की मदद से लैपटॉप कनेक्ट हो जाएगा? क्या रात में गेमिंग के दौरान मक्खन जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा? क्या मूवीज और यूट्यूब देखने के लिए अलग से स्पीकर्स का खर्च बचेगा? लगभग Rs.18,750 की बजट रेंज में आने वाला BenQ EW270Q इन्हीं सब सवालों का एक ही डिवाइस में जवाब देने की कोशिश करता है। डिज़ाइन और बिल्डगेमिंग कॉर्नर से लेकर वर्क-डेस्क तक फिटगेमिंग मॉनिटर का नाम सुनते ही अक्सर दिमाग में भारी-भरकम ब्लैक बॉडी, रेड एक्सेंट और भड़कीली RGB ...