नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Bengali Mishti Doi Recipe: बंगाल की पारंपरिक मिठाइयों में मिष्टी दोई का खास स्थान है, जिसे अपने अनोखे स्वाद और खुशबू के लिए जाना जाता है। यह मीठा दही खासतौर पर दूध, गुड़ या चीनी से तैयार किया जाता है, जिससे इसमें हल्की कैरामेल जैसी मिठास आती है। मिट्टी के बर्तनों में जमाने से इसका स्वाद और भी गाढ़ा और नेचुरल खुशबू वाला हो जाता है। कोलकाता और पूरे पश्चिम बंगाल में यह हर खास मौके, त्योहार और मेहमाननवाजी में शामिल किया जाता है। मिष्टी दोई न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि ठंडक देने वाला और पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, इसे हर उम्र के लोग खा सकते हैं। अगर आप भी बंगाली स्टाइल में मिष्टी दोई बनाने का सोच रही हैं, तो यूट्यूबर कविता सिंह ने आपके लिए सिंपल रेसिपी शेयर कर दी है।मिष्टी दोई बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए * दूध...